भारत ने अपने इतिहास में पहली बार लोक सभा अध्यक्ष के रूप में एक महिला को चुना है. सांसदों ने 64 साल की मीरा कुमार को एकमत से अध्यक्ष चुना. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया जिससे महिलाओं की भूमिका को श्रद्धांजलि मिली है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सभा में विपक्ष के अध्यक्ष के रूप में अरुण जेटली को चुना है और एसएस आहलूवालिया को उपाध्यक्ष के रूप में. लोकसभा में लालकृष्ण आडवाणी विपक्ष के प्रमुख रहेंगे और सुषमा स्वराज उपाध्यक्ष रहेंगी.
अंतिम अद्यतन (गुरुवार, 04 जून 2009 20:25)