सरायकेला-खरसावा के हितैषी हैं

उपायुक्त राजेश कुमार शर्मा
सरायकेला-खरसावां के छठें उपायुक्त राजेष कुमार शर्मा के द्वारा इस जिले में कराये जा रहे विकास कार्य से इस जिले की पहचान विकसित होने लगी है। श्रीशर्मा के योगदान देने के पश्चात से इस जिले में एक ओर जहां मौलिक सुविधाऐं स्वास्थ्य, सड़क एवं षिक्षा को काफी सषक्त किया गया है वहीं दूसरी ओर उपायुक्त के द्वारा कृषि को प्रोत्साहित किये जाने के लिए गम्भीर प्रयास किये गये। जिसका प्रतिफल यह है कि पत्थर वाले क्षेत्र में भी किसानों ने फूल उत्पादन कर एक नया कृर्तिमान बनाया है।गौरतलब हो कि खाद्यान्न सही समय पर उठाव व वितरण किये जाय इसकी भी उन्होने ठोस व्यवस्था की। उपायुक्त के कड़े तेवर का ही यह परिणाम है कि इस जिले में नियमित दूर - दराज व सुदूर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण भी अब खाद्यान्न व किरोसीन तेल सही समय पर पा रहे हैं। उपायुक्त के द्वारा विभिन्न विभागों को सख्त निर्देष दिया गया है कि वे समय अवधि के अन्तर्गत ही निर्माण कार्य पूर्ण करें तथा निर्माण स्थल व विकास कार्य में कोताही व षिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई की बात का यह असर हो रहा है कि इस जिला में विकास गति काफी द्रुत गति से संपादित हो रहे हैं।
पथ निर्माण विभाग को दिये गये सख्त हिदायत का ही यह परिणाम है किइस जिला में खराब सड़को को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही साथ औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी उपायुक्त के द्वारा किये जा रहे प्रयास को काफी सराहा गया है। यही नहीं जुन माह में उपायुक्त के सार्थक पहल से आयोजित छऊ नृत्य महोत्सव भी काफी सफल रहा तथा इस भव्य व आकर्षक आयोजन से पर्यटन सचिव अरूण कुमार सिंह काफी प्रभावित हुये। उन्होने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि राज्य के अन्य जिलों में भी इस प्रकार के आयोजन आयोजित किये जाने चाहिए जिससे कि स्थानीय स्तर पर कला व कलाकारों को अवसर मिल सके।
उपायुक्त राजेष कुमार शर्मा के सार्थक पहल व प्रयास का ही यह परिणाम है कि राज्य में सरायकेला-खरसावां विकास के कारण अपना पहचान बनाने में सफल हो रहा है। अलग झारखण्ड राज्य गठन के पश्चात तत्कालीन कल्याण मंत्री अर्जुन मुण्डा के प्रयास से बने इस जिला में सर्वप्रथम उपायुक्त के रूप में वंदना डाडेल बनाई गयी थी।
विजय साह
| Comments |
|
|
|||||||||||
|
|||||||||||
3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."
अंतिम अद्यतन (गुरुवार, 30 जुलाई 2009 10:11)



















