झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सपफलता

सूझ-बुझ और इच्छा शक्ति के चलते कल दोपहर झारखंड पुलिस को बहुत बड़ी सफलता नसीब हुई. राँची के बड़े व्यवसायी-पुत्र लव भाटिया का अपहरण पिछले दिनों हो गया था. अपरहण के मात्र 12 घंटों के के भीतर लव भाटिया को सकुशल मुक्त करवा लिया गया. अपहरण करने वाले वैशाली के चन्दर सोनार गिरोह को उस समय मुँह को खानी पड़ी, जब पुलिस अचानक राँची स्थित एच0ई0सी के सेक्टर 2 के आवास संख्या बी-1139 पर धावा बोल दिया, जहाँ पर लव भाटिया को उक्त मकान के बाथरूम में बांध कर छुपा रखा था. मौके पर पुलिस मुठभेड़ मंे 3 अपराधी मारे गये तथा 10 अपराधी पकड़ में आ गये. साथ ही ब

ड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद की गयी. लव भाटिया को अपराधियों ने गुरूवार की रात 11 बजेे के लगभग व्यवसाय स्थल से आवास पहुँचने के क्रम में बड़े नाटकीय ढंग से अपरहण कर लिया गया था. कैपिटल हिल के मालिक आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया को मुक्त करवाने के वास्ते राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह हजारीबाग एस0 पी0 को फोन पर इसकी सूचना दी. इनकी सूचना पर हजारीबाग के एस0पी0 श्री पंकज कम्बोज ने बरही इलाके को नाकेबंदी कर धर-पकड़ की त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को और उनके ठीकानों पता लगया. इसी के आधार पर राँची स्थित एच0ई0सी के आवास संख्या बी-1139 पर छापामारी कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की. अब प्रशंशा में राँची के चेम्बर के अधिकारी से लेकर हमेशा से ऐसे मौके की तलाश में रहने वाली छोटी-बड़ी पार्टियों के लोगों के अलावा जिनका उछल-कूद और पूतला दहन और धरना-प्रदर्श करना और बेमतलब का शोर मचाना ही पेशा है, ने झूम-झूम कर पुलिस की प्रशंशा के गीत गाते नजर आ रहे हैं. दूसरी ओर पुलिस भी अपने इस कार्रवाई से इतरा रही है. वहीं एच0ई0 सेक्टर 2 की निवासी विधवा आशा देवी के सात वर्षीय पुत्र गणेश सात से लापाता है, जिसकी खोज-खबर आज तक पुलिस को नहीं हो

पाई. या खोज खबर लेना उचित नहीं समझती. आशा देवी का मानना है कि पुलिस सिर्फ बड़े लोगों के लिए ही काम करती है, भले ही पुसिस अपनी सफलता पर इतरा ले, लेकिन उनकी छवि हमेशा से गरीब विरोधी और दमन की रही है.
| Comments |
|
|
|||||||||||
|
|||||||||||
3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."
अंतिम अद्यतन (रविवार, 02 अगस्त 2009 13:16)




















