| अनूठी मिसाल |
विजयादशमी के दिन एक महिला ने आतंकी को ढेर किया...विजयादशमी के दिन दुर्गा माता का रूप धर एक मुस्लिम महिला ने अपने घर में जबरन घुस आए लस्कर के आतंकवादी को अपनी साहस एवं सजगता का परिचय देते हुए कुल्हाडी से वार कर मौत के घाट उतार दिया| दशहरे के अवसर पर, जिसे अधर्म पर धर्म की विजय के स्वरूप जाना जाता है, एक रावण रूपी आतंकी का खात्मा, दुर्गा स्वरूपी एक घरेलु महिला के हाथों होना अपने आप में इस दिन की महिमा को चरितार्थ कर देता है|बी.बी.सी न्यूज़ पर छपी ख़बर: रूखसाना को अब अपनी जान का भी ख़तरा है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले के काल्सी गाँव में 18 वर्षीय लड़की रुख़साना कौसर ने अद्भुत साहस दिखाते हुए एक चरमपंथी को ढेर कर दिया और दो अन्य को ज़ख्मी कर दिया. बीबीसी से बात करते हुए रूखसाना ने पूरी घटना को इन शब्दों में बयान किया. "रात को लगभग नौ बजे मेरे दरवाज़े को ज़ोर-ज़ोर से पीटने की आवाज़ें आने लगी. हम लोगों ने दरवाज़ा नहीं खोला. लेकिन जब हमें लगा कि दरवाज़ा तोड़ दिया जाएगा तो मेरे माँ-बाप ने मुझे चारपाई के नीचे छुप जाने के लिए कहा और उन्होंने दरवाज़ा खोल दिया. हथियार से लैस तीन लोग घर में घुस आए जबकि चार अन्य बाहर दरवाज़े पर ही रह गए. उन्होंने बिना कुछ कहे मेरे माँ-बाप को पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने अम्माँ-अब्बा को इस बुरी तरह से पीटा कि वह ज़मीन पर गिर गए. हम लोगों ने इस इलाक़े में बहुत दिनों से किसी दहशतगर्द को नहीं देखा था... वे इस इलाक़े में लगभग 11 साल बाद आए थे. मुझसे अपने माँ-बाप की हालत देखी नहीं गई इसलिए मैंने सोचा कि मरने से पहले मुझे बहादुरी के साथ उनका मुक़ाबला करना चाहिए. मेरे माँ-बाप बुरी तरह चीख़ रहे थे और वे लोग उनका मुंह बंद करने के लिए कोई कपड़ा तलाश कर रहे थे. मैं चारपाई के नीचे से निकल कर बाहर आ गई. तभी एक दहशतगर्द के बाल मेरे हाथों में आ गए और मैंने ज़ोर से पकड़ कर उसे दीवार से टक्कर दे दी जिससे वह गिर पड़ा और फिर मैंने कुल्हाड़ी से उसपर वार कर दिया जो उसकी गर्दन पर लगा। जान को ख़तराएक दूसरे दहशतगर्द पर कुल्हाड़ी चलाई जो उसके चेहरे पर लगी। किसी तरह मैंने एक आदमी की राइफ़ल छीन ली और बिना रुके गोली चलाती रही। बाद में देखा गया कि उस दहशतगर्द कमांडर के जिस्म पर 12 गोलियाँ लगी थीं। बकौल रुख़साना "हमने टीवी पर फ़िल्मों में हीरो को बंदूक़ चलाते देखा था और मैं उसी तरह गोली चलाती रही. किसी तरह मुझ में हिम्मत आ गई थी. मैं उस वक़्त तक गोली चलाती रही जबतक कि मैं थक के चूर नहीं हो गई." उसी बीच एक दहशतगर्द ने गोली चलाई जो मेरे चाचा के बाज़ू को ज़ख्मी करती हुई निकल गई. उसी दौरान मेरे भाई ने भी एक आतंकवादी की राइफ़ल छीन ली और उसने भी गोली चलानी शुरू कर दी थी. उनसे हमारी लड़ाई काफ़ी देर चलती रही. इससे पहले मैंने कभी राइफ़ल को हाथ भी नहीं लगाया था उसे चलाना तो दूर की बात थी. लेकिन हमने टीवी पर फ़िल्मों में हीरो को बंदूक़ चलाते देखा था और मैं उसी तरह गोली चलाती रही. किसी तरह मुझ में हिम्मत आ गई थी. मैं उस वक़्त तक गोली चलाती रही जब तक कि मैं थक के चूर नहीं हो गई. उन्होंने मेरी माँ से सिर्फ़ मेरा नाम पूछा था. ये चरमपंथी रूखसाना की गोली का शिकार बना. इस लड़ाई में दो और दहशतगर्द ज़ख़्मी हुए, उनके चहरे पर कुल्हाड़ी के वार के साथ मुझे लगता है कि गोली भी लगी थी. मेरे हिसाब से उसका ज़िंदा बचना मुश्किल है. ऐसा लगता है कि अल्लाह ने मुझे इस मुसीबत की घड़ी में इतनी हिम्मत दी कि मैं उन दहशतगर्दों का मुक़ाबला कर पाई. लेकिन मुझे डर है कि वे लोग इस घटना के बाद मुझे नहीं छोड़ेंगे. ये उनके लिए बड़ी शर्म की बात है कि उनका एक कमांडर इस लड़ाई में मारा गया. हालांकि पुलिस ने मेरे घर के पास एक पिकेट बना दिया है और उन्होंने पूरी सुरक्षा का यक़ीन भी दिलाया है लेकिन अब हमारा इस गांव में रहना मुश्किल है. उन्हें चाहिए कि हमें राजौरी के शहर या किसी दूसरी महफ़ूज़ जगह भेज दें. (बीबीसी संवाददाता बीनू जोशी के साथ बात-चीत पर आधारित)~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ कुल्हाड़ी एके-47 पर भारी पड़ी बीनू जोशी बीबीसी संवाददाता, जम्मू कश्मीर पुलिस ने रुख़साना के परिवार को सुरक्षा देने की बात की है “मेरी माँ बाप को बेरहमी के साथ मारा जा रहा था, मैं अपने माता-पिता को पिटता नहीं देख सकी और एक चरमपंथी पर कूद पड़ी जबकि मेरे भाई ने पीछे से आकर उसे कुल्हाड़ी मारी.” ये कहानी नहीं बल्कि एक हक़ीक़त है जो 10वीं के बाद पढ़ाई जारी न रख सकने वाली 18 वर्षीय रुख़साना ने राजौरी से बीबीसी को फ़ोन पर बताई. चरमपंथ से जूझते भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के एक सूदूर पहाड़ी गांव में भाई और बहन ने जांबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए एक चरमपंथी को मार डाला और दूसरे को घायल कर दिया. ये चरमपंथी उनके घर घुस आए थे और उनके माता-पिता की पिटाई कर रहे थे. पुलिस के अनुसार कश्मीर के राजौरी ज़िले के सूदूर पहाड़ी गांव कालसी के एक निवासी नूर हुसैन के घर में तीन चरमपंथी घुस आए. यह स्थान जम्मू से 180 किलो-मीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है. पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक और लश्करे-तैबा कमांडर अबू ओसामा के नेतृत्व में इस घर में घुस आने वाले चरमपंथियों ने नूर हुसैन और उनकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी जबकि उनकी बेटी रुख़साना और बेटा ऐजाज़ (19) चारपाई के नीचे छुपे हुए थे. रुख़साना ने बताया कि जब हम लोगों से अपने मां-बाप की पिटाई नहीं देखी गई तो हम उन पर टूट पड़े. उन लोगों ने एक चरमपंथी की एके-47 छीन ली और उसे मार डाला. उन्होंने दूसरे चरमपंथी पर भी निशाना लगाया वह घायल हो गया लेकिन अपने दूसरे साथी के साथ भाग गया. अनूठी मिसालस्थानीय लोगों ने बताया कि ये चरमपंथी रुख़साना को तलाश कर रहे थे और उससे ज़बर्दस्ती शादी करना चाहते थे. राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफ़क़त वताली ने कहा कि वे चरमपंथी उस लड़की (रुख़साना) को तलाश कर रहे थे जिसका उसके माँ-बाप विरोध कर रहे थे.
शफ़क़त ने कहा, बहादुर बच्चों की कुल्हाड़ी ने चरमपंथियों की एके-47 बंदूक़ को हरा दिया. पुलिस ख़ून के निशानों के सहारे भाग जाने वाले चरमपंथियों की तलाश में निकल पड़ी है. पुलिस ने बताया कि ये चरमपंथी पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैबा से थे और मारा जाने वाला कमांडर पिछले पांच वर्षों से इस इलाक़े में सक्रिय था. वताली ने कहा कि रुख़साने के परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है. पुलिस के अधिकारियों ने रुख़साना की हिम्मत की दाद दी है. पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोडा ने रुख़साना को विशेष संदेश में बधाई दी है. एसएसपी शफ़क़त ने कहा, आम तौर पर चरमपंथी लोगों के घरों में घुस आया करते थे लेकिन पहली बार घर वालों की ओर से उनके ख़िलाफ़ कारवाई की गई है. ये एक अनूठा मामला है. उन्होंने ये भी कहा कि अन्य लोगों को भी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ आना चाहिए और इन बच्चों की मिसाल को अपनाना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि उन चरमपंथियों के सिर पर जो पुरस्कार राशि होगी वह इन बच्चों को दी जाएगी और उन्हें जल्द ही पुरस्कृत किया जाएगा. शफ़क़त वताली ने कहा कि वह इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाएंगे और 19 वर्षीय एजाज़ को पुलिस में नौकरी दिलाने की सिफ़ारिश करेंगे. सौजन्य : http://www.bbc.co.uk/go/hindi/nav/int/-/hindi/ |
सदर्भ झारखण्ड में ऩक्सलवाद

चिदम्बरम का स्वागत योग्य ऐलान
जिस दिन रक्तबीज, चंडमुंड, महिसासुर जैसे राक्षसों का बध करने वाली माँ दुर्गा के पंडालों के पट खुल रहे थे, उसी दिन देश के गृहमंत्री श्री पी0 चिदम्बरम झारखंड के राजभवन में नक्सली समस्या पर आयोजित समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में नक्सलियों के नाम के लिए लम्बी लड़ाई की घोषणा कर पट खोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार इसे चुनौती के रूप में ले रही है। उनके वक्तव्यों के जो अनमोल वचन हैं, वे हैं कि नक्सलियों के साफाये के लिए अर्धसैनिक बल ही काफी है। सेना की सहायता लेने की जरूरत नहीं हैं। दूसरे कि झारखंड में फोर्स की कमी नहीं होने दी जायेगी। तीसरे कि राजनेता और नक्सली के बीच रिश्ते के बावत उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह पूछे जाने पर कि दुर्गा माता, महिषासुर बध के लिए कब हथियार उठायेंगे, तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। और फिर वे राजधानी दिल्ली को उड़ गये।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे आये और जब उड़े, तो कहीं जाकर सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने चैन की संास ली।
कहा तो यह जाता है कि राज्य के 24 जिलों में से 22 जिलों में नक्सलियों का शासन है। नक्सली अपना शासन फैलाते चले गये और सरकार अपना हाथ-पाँव सिकोड़ती चली गयी।
झारखंड की जनता का न सरकार, न नेता, न शासन, न पुलिस किसी पर भरोसा नहीं है। जिस शेर के बल पर गृहमंत्री लड़ाई का ऐलान कर रहे हैं, वह शेर तो मांद में घुस कर बैठा रहता है। उनकी तो अपनी जान बचाने की फिक्र रहती है। उसकी बंदूकें लूटी जाती हैं, जवान मारे जाते हैं, हत्या-लूट के बाद नक्सली आराम से क्षेत्र से निकल जाते हैं। और पुलिस छापेमारी की योजना और छापेमारी करती रह जाती है। करोड़ों रुपये लूट गये, पुलिस नाकेबंदी, छापेमारी, सीमा सील करती रह गयी। और रुपये कपुर की भांति उड़ गये। वाह! कमाल की व्यवस्था है। खैनी फांकती, दो नलियाँ बंदूक थामें डरी-सहमी पुलिस क्या करेगीं एके-47, एके-56 के सामने?
नक्सलियों के इतिहास को तीन अध्यायों में बाँटा जा सकता है। पहला कि वे झारखंड में आये तो पहला काम यह किया कि बडे़-बड़े जमींदारों को अपना निशाना बनाया और उनके खेतों में लाल झंडा गाड़ दिये। उनसे पैसे और बंदूक की मांग की गयी। जमींदारों और गाँव के बड़े लोगों को पकड़ कर गाँव की गरीब जनता के सामने प्रताड़ित कर उनका नैतिक बल को तोड़ दिया गया। इससे दो बातें हुईं। पहली कि जो जमींदार समर्थ थे, वो गाँव छोड़कर पास के शहर में जाकर छोटे-मोटे रोजगार में व्यस्त हो गये। दूसरे कि जो समर्थ नहीं थे, उनलोगों ने अपना सर नक्सलियों के सामने झुका दिये और पैसे और बंदूक देकर खेती करने लगे। इससे गाँव के गरीब लोगों में यह विश्वास घर कर गया कि ये नक्सली उनके हितैषी हैं और उनसे इनको लाभ मिलेगा और इस तरह जमींदार गाँव से खदेड़ दिये गये। और गरीबों में इनकी पहचान बन गयी।
दूसरे अध्याय मंे इनलोगों ने सरकारी अफसरों, ठेकेदारों, पुलिस और सरकारी भवनों को धड़ाधड़ बम से उड़ाये जाने लगे। ठेकेदारों से लेवी की मांग आरंभ हो गयी। पुलिस और प्रखंड स्तर के सरकारी कर्मचारियों मे डर बैठाया गया और लेवी ली जाने लगी।
पुलिस इतनी सहम गयी कि खामोश रहने में ही अपनी भलाई समझी। फिर लुभाने के लिए जन-समस्याओं को लेकर बंद का आयोजन और फिर जन-समस्याओं को सुलझाने के लिए अदालतें लगाई जाने लगीं। इन सब का मतलब गरीब जनता के बीच अपनी अपनी पैठ बनाना था।
तीसरे चरण का दौर तब शुरू हुआ, जब जनता गौण हो गयी और लेवी प्राथमिकता बन गयी। नक्सलियों का आन्दोलन जो जन-आन्दोलन के रूप में जाना जाता था, वह लेवी वसूली और आतंक के रूप में जाना जाने लगा। गाँव के ग्रामीण जो हितैषी मानने लगे थे, वही हितैषी लोगों को जबरन अपनी सेना में भर्ती कर हथियार थमा दिए। हर गाँव के नौजवान इनकी सेना में भर्ती होने लगे। मौसम की मार, बेरोजगारी और बड़े किसानों द्वारा कृषि कम कर दिये जाने के कारण उत्पन्न्ा भयावह समय में इनके पास इन नक्सलियों के बंदूक ढोने के अलवा कोई काम नहीं बचा। अब डरी-सहमी पुलिस, डरा-सहमा प्रशासन, भय से काँपते ग्रामीण के ऊपर ये लोग अपने बचाव के लिए या फिर कहिए कि नेता अपने कारणों से एक दूसरे के समीप आ गये। दोनों के बीच याराना बढ़ गया। साम्राज्य स्थापित होने का प्रमाण यह है कि नक्सली की ओर से कोई संदेश हो या न हो, खबरों में आते ही शहर, रेल, बस, सभी बंद हो जाते हैं।
बंद इनके लिए मनोरंजन का साधन बन गया। जन सरोकार के लिए नक्सली आन्दोलन का स्वरूप बदल गया और ये लोग करोड़ों के मालिक हो गये। करोडों की वसूली होने लगी। इस कारण कई गुट बने और सबका मकसद लेवी ही रहा। खैर जो भी हो। चिदम्बरम महोदय आये और नक्सलियों से आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर गये। यह स्वागत योग्य है, वशर्ते कि यह चुनाव पूर्व के लुभावने वायदे की तरह न निकले! अब चूँकि चिदम्बरम महोदय अंग्रेजी बोलनेवाले हैं और हमारे महामहिम अंग्रेजी समझनेवाले हैं, इस लिए इनमें क्या बातें हुई, कोई किसको क्या समझाया, इसकी समझ झारखंड की जनता को नहीं है। यह तो समय ही बताएगा कि जिन नक्सली ने झारखंड की नाक में दम कर रखा है, उसकी नाक में नकेल कसने में चिदम्बरम महोदय कामयाब हो पाते हैं कि नहीं! यह भी देखना है कि नक्सलियों के समर्थन और सहयोग इस चुनाव में कौन-कौन नेता लेते हैं और कौन-कौन उनके खिलाफ जंग में शामिल होते हैं। देखना यह भी है कि जो केन्द्र सरकार यह घोषणा करती है कि झारखंड में उद्योग के लिए जमीन की अधिग्रहण नहीं की जायेगी, उस झारखंड का विकास कैसे होगा? यह भी देखना है कि चिदम्बरम महोदय तो हवन करने निकले हैं, कहीं हाथ न जला बैठे!
दृष्टिपात ब्यूरो
झारखंड का प्रकाश स्तम्भ साहित्यकार राधकृष्ण जी की एक अनुपम कृति-एक लाख संतानवे हजार आठ सौ अट्ठासी समय व्यतीत होता जा रहा है ओर यह कहानी अभी तक चल रही है। मगर इस कहानी के शीर्षक को लेकर भ्रम हो जाता है, क्योंकि शीर्षक के साथ कहानी की संगति नहीं बैठती। अतएव, लगता है कि इस कहानी के शीर्षक के संबंध् में एक टिप्पणी की आवश्यकता है। सन 1942-43 का समय था, जब बंगाल में अकाल से और मिथिला में मलेरिया और भूखमरी से लोग मरते जा रहे थे। बंगाल में मरनेवालों की कहानियाँ उजागर हो रही थी, लेकिन बिहार की बातों पर ब्रिटिश सरकार के आतंक से एक पर्दा-सा पड़ा हुआ था। उस समय केवल एक ‘इंडियन नेशन’ था, जो मिथिला के बारे में तब तक लिखता रहा जब तक कि उसके प्रधान संपादक को अपनी नौकरी से हाथ नहीं धेना पड़ा। उस समय बिहार सरकार के सलाहकार थे श्री वाई.एस. गोडबोले। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में बतलाया था कि मलेरिया आदि से मिथिला मंे मरनेवालों की संख्या है ‘‘एक लाख संतानवे हजार आठ सौ अट्ठासी’’। उसी वक्तव्य को देखकर यह कहानी लिखी गयी थी। यह एक ही परिवार की कहानी नहीं, बल्कि यह एक लाख संतानवे हजार आठ सौ अट्ठासी व्यक्तियों की अकाल मृत्यु की करुण कहानी है। इसी कारण इस कहानी का शीर्षक ऐसा है। पहले यह कहानी गौडबोले साहब के वक्तव्य के साथ ही छपती थी। कलान्तर में उद्धृत करनेवालों ने वक्तव्य को छोड़ दिया। उसके बाद यह कहानी छात्रों को पढ़ाई जाने लगी। तब से हमेशा यह सवाल पैदा होता रहा कि इस कहानी का शीर्षक ऐसा क्यों है? क्या समाज का काम सेक्स पर पहरा देना हैसेक्स और समाज का सम्बन्ध ऐसा बन गया है जैसे समाज का काम सेक्स पर पहरा देने का है , सेक्स को मानव से दूर रखने का है . क्या वास्तव में समाज में सेक्स केलिए घृणा का भाव है ? क्या समाज आरम्भ से ऐसा था ? नहीं , ऐसा नहीं है . सेक्स यांनी काम घृणा का विषय नहीं होकर आनंद का और परमात्मा को पाने की ओर पहला कदम है . आप भी सोचते होंगे कि जब काम इतना घृणित क्रिया है ,भाव है तो पवित्र देवालयों , प्राचीन धरोहरों आदि की मंदिर के प्रवेश द्वार या बाहरी दीवारों पर काम भावना से ओत-प्रोत मैथुनरत मूर्तियाँ अथवा चित्र आदि क्यों हैं ? इस पोस्ट में आपकी इस साधारण शंका का समाधान करने का प्रयास किया गया है . प्रस्तुत है ” राकेश सिंह जी ” का यह आलेख : -* आखिर हमारे देवालयों मैं अश्लील मूर्तियाँ/चित्र क्यों होते हैं? इधर-उधर बहुत छाना पर इसका वास्तविक और और सही उत्तर मिला मुझे महर्षि वात्सयायन रचित कामसूत्र में | वैसे तो बाजार में कामसूत्र पर सैकडों पुस्तक उपलब्ध हैं और लगभग सभी पुस्तकों में ढेर सारे लुभावने आसन चित्र भी मिलेंगे | पर उन पुस्तकों में कामसूत्र का वास्तविक तत्व गायब है | फिर ज्यादातर पाठक कामसूत्र को ६४ आसन के लिए ही तो खरीदता है, तो इसी हिसाब से लेखक भी आसन को खूब लुभावने चित्रों के साहरे पेश करता है | पर मुझे ऐसी कामसूत्र की पुस्तक हाथ लगी जिसमे एक भी चित्र नहीं है और इसे कामसूत्र की शायद सबसे प्रमाणिक पुस्तक मानी जाती है | महर्षि वात्सयायन रचित कामसूत्र के श्लोक थोड़े क्लिष्ट हैं, उनको सरल करने हेतु कई भारतीय विद्वानों ने इसपे टिका लिखी | पर सबसे प्रमाणिक टिका का सौभाग्य मंगला टिका को प्राप्त हुआ | और इस हिंदी पुस्तक में लेखक ने मंगला टिका के आधार पर व्याख्या की है | लेखक ने और भी अन्य विद्वानों की टीकाओं का भी सुन्दर समावेश किया है इस पुस्तक में | |





















