| यहाँ कई रामदेव हैं। |
सनातन काल से योग इस देश का एक अभिन्न अंग रहा है, जिसके लिए यहाँ के लोगों को न तो किसी गुरु की जरुरत रही ना ही पोंगे पंडितोंकी, स्पष्ट कहें तो योग विद्या भारतीयों के रक्त में बसता है जरुरत लगन और साधना करने की है। एक नजर तस्वीर पर देखिये, सिर्फ़ योग का करामात, इसी करामत के बूते इनका नाम लिम्का बुक में दर्ज किया गया है और वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया जा चुका है। ये सिर्फ़ योग की माया है, साधना योग की ना कोई गुरु ना कोई शिष्य बस लगन और साधना। पाँच साल का अथक परिश्रम और योग का करामत की दोनों कंधे को मिला लिए। योग को अपना धंधा और मीडिया को इस धंधे में शामिल करने वाले (बाबा) रामदेव जरा नजर मारें , वस्तुतः एक चुनौती भी कि बाबा जी मीडिया का माइक पकड़ने के बजाय इस चुनौती को भी स्वीकारो। नमन इस देश के अद्भुत प्रतिभा को। जय हिंद वंदे मातरम् रजनीश के झा (Rajneesh K Jha) |
हम अखबार वाले हैं
हमको जानते हो... हम कौन हैं? जरा तमीज से बात करो हमसे वरना हम........छाप देगे।क्या बात है। आज शहर हो या प्रदेश या फिर देश-दुनिया किसी भी स्थान पर देखने को मिल जाते हैं 'प्रेस' को अपने नाम के साथ जोडऩे वाले। प्रेस का मतलब इनके लिये किसी संस्थान में नौकरी करने वाला एक कर्मचारी नहीं बल्कि खुद प्रेस मालिक अर्थात अखबार वाला होता है। हर किसी से बोलने का लहेजा भी कुछ अलग होता है इनका।
समान शिक्षा की गारंटी से ही बचेगा देश
झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सपफलता
सूझ-बुझ और इच्छा शक्ति के चलते कल दोपहर झारखंड पुलिस को बहुत बड़ी सफलता नसीब हुई. राँची के बड़े व्यवसायी-पुत्र लव भाटिया का अपहरण पिछले दिनों हो गया था. अपरहण के मात्र 12 घंटों के के भीतर लव भाटिया को सकुशल मुक्त करवा लिया गया. अपहरण करने वाले वैशाली के चन्दर सोनार गिरोह को उस समय मुँह को खानी पड़ी, जब पुलिस अचानक राँची स्थित एच0ई0सी के सेक्टर 2 के आवास संख्या बी-1139 पर धावा बोल दिया, जहाँ पर लव भाटिया को उक्त मकान के बाथरूम में बांध कर छुपा रखा था. मौके पर पुलिस मुठभेड़ मंे 3 अपराधी मारे गये तथा 10 अपराधी पकड़ में आ गये. साथ ही ब
ड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद की गयी. लव भाटिया को अपराधियों ने गुरूवार की रात 11 बजेे के लगभग व्यवसाय स्थल से आवास पहुँचने के क्रम में बड़े नाटकीय ढंग से अपरहण कर लिया गया था. कैपिटल हिल के मालिक आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया को मुक्त करवाने के वास्ते राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह हजारीबाग एस0 पी0 को फोन पर इसकी सूचना दी. इनकी सूचना पर हजारीबाग के एस0पी0 श्री पंकज कम्बोज ने बरही इलाके को नाकेबंदी कर धर-पकड़ की त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को और उनके ठीकानों पता लगया. इसी के आधार पर राँची स्थित एच0ई0सी के आवास संख्या बी-1139 पर छापामारी कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की. अब प्रशंशा में राँची के चेम्बर के अधिकारी से लेकर हमेशा से ऐसे मौके की तलाश में रहने वाली छोटी-बड़ी पार्टियों के लोगों के अलावा जिनका उछल-कूद और पूतला दहन और धरना-प्रदर्श करना और बेमतलब का शोर मचाना ही पेशा है, ने झूम-झूम कर पुलिस की प्रशंशा के गीत गाते नजर आ रहे हैं. दूसरी ओर पुलिस भी अपने इस कार्रवाई से इतरा रही है. वहीं एच0ई0 सेक्टर 2 की निवासी विधवा आशा देवी के सात वर्षीय पुत्र गणेश सात से लापाता है, जिसकी खोज-खबर आज तक पुलिस को नहीं हो
पाई. या खोज खबर लेना उचित नहीं समझती. आशा देवी का मानना है कि पुलिस सिर्फ बड़े लोगों के लिए ही काम करती है, भले ही पुसिस अपनी सफलता पर इतरा ले, लेकिन उनकी छवि हमेशा से गरीब विरोधी और दमन की रही है. |






सनातन काल से योग इस देश का एक अभिन्न अंग रहा है
















