magazine
 
नवम्‍बर  2009
संपादक
Pradhan Sampadak
अरुण कुमार झा 
प्रधान सम्पादक
  
 पार्वती सिंह
प्रबंध संपादक 
vijay jee
विजय रंजन
 सम्पादक
विनय कुमार मिश्र 
सम्बद्ध सम्पादक 
 

“करो या मरो” लेकिन “भारत छोड़ो”

प्रयोक्ता योग्यता निर्धारण: / 0
ऊसरउत्कृष्ट 
अगस्त का पहला रविवार तो मित्रता के दिन के रूप में हम सभी ने मना लिया और मनाना भी चाहिए। आखिर इसमें हर्ज ही क्या है। लेकिन जिस देश में 365 दिन त्यौहार मनाने की परंपरा है उस देश में लोग एक खास दिन अपने देश का भूलते हैं और विदेश से आए एक दिन को मनाने लगते हैं।  अगस्त तो चला गया लेकिन 8 अगस्त का क्या। इन 6 दिनों के बीच जिन लोगों से पूछा उनके लिए 2 अगस्त खास है और 8 अगस्त को क्या हुआ था ये उन्हें मालूम ही नहीं। एक ऐसी क्रांति जो अंग्रेजी ताबूत की आखिरी कील बन गई। करो या मरो के नारे के साथ गांधी ने शुरू किया भारत छोड़ो आंदोलन। सभी ने मित्रता दिवस के पक्ष और विपक्ष में जमकर लिखा लेकिन मेरे लिए भारत छोड़ो आंदोलन के मौके पर कुछ न लिखना एक अपराध के समान है अंकुर विजयवर्गीय

  परिवर्तन प्रकृति का नियम है इसलिए इस स्वभाविक गति पर ध्यान तभी जाता है जब यह कोई खासियत लिए होता है। ओर कई बदलाव चाहे वे अच्छे के लिए हुए या अशुभ नतीजे के रूप में सामने आएछोटे हों या बड़ेएकाएक हुए हों या धीरे-धीरे पककर सामने आए होंकुछ-न-कुछ विशेषता लिए होते हैं। और जिन परिवर्तनों का असर स्थायी होता हैसमय के साथ विस्तार तथा नए आयाम ग्रहण करता हैवे क्रांति की श्रेणी में शुमार होने की पात्रता हासिल कर लेते हैं। राष्ट्र के संदर्भ में एसा हर छोटा-बड़ा बदलाव इंकलाब ही तो है जिससे लोगों का जीवन बदल जाता है। यदि एक स्वतंत्र देश के रूप में पिछले62 सालों में आधुनिक भारत के विकास की पड़ताल करें तो कह सकते हैं कि इस दौरान भारत में कई विशिष्ट और आमूल परिवर्तन वाली क्रांतियां हुई हैं जिनकी बदौलत देश राजनीतिव्यवसाय और लोकप्रिय संस्कृति में घटित घटनाओं की बदौलत एक बदला हुआ समाज बन गया। वे क्रांतियां हिंसक से लेकर शांतिपूर्ण और सर्वव्यापी क्रांतियों से लेकर मूक और अदृष्य क्रांतियों तक थी। यह बदलाव की कहानी है जो प्रकृति का अभिन्न अंग है। लेकिन कोई-कोई परिवर्तन छोटे से शुरू होकर ऐसा विशाल रूप ले लेता है कि भविष्य के लिए एक रास्ता ही बन जाता है। क्रांति यही है जो सब को और सब कुछ बदलकर रख दे और नया आयाम रचे। कोई परिवर्तन जहां अपने ठोस लक्ष्यों के चलते स्थायी रूप ले लेता हैवहीं कुछ बदलाव बिजली की कौंध की मानिंद चमककर गायब भी हो जाते हैं। लेकिन हर बदलाव इतिहास में और स्मृतियों के किसी कोने में दर्ज रहता है। एक पल में अचानक होने वाले बदलावों को उन छोटी-बड़ी क्रांतियों पर भी लागू किया जा सकता है जिन्होंने पूरे भारत को आगोश में ले लिया। दक्षिण अफ्रीका में अन्याय के खिलाफ लड़ाई छेड़ने वाले एक वकील के मन में आए एक विचार से लेकर खाली पड़े विदेशी मुद्रा भंडार को दुरूस्त करने का जवाब ढूढ़ते एक प्रधानमंत्री तक। पष्चिम बंगाल के किसानों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले कमजोर भद्रलोक से लेकर मुष्किल में फंसी सरकार को कपट के जरिए उबारने की कोशिश करते एक राजनीतिक तक। दरअसल भारत मे बदलावों को कई रचनाकारों और अवतारों ने अंजाम दिया है। इन लोगों ने दुनिया को मानो समतल कर दियालोगों को आपस में जोड़ा और धूल भरे रास्तों में सड़कों का निर्माण किया । भारत के बदलाव कुछ तो समय के किसी खास खंड में हुए और कुछ लगातार जारी हैंजिन्होंने समाज का पुनर्निर्माण कियलोगों की समझ को पूरी तरह से बदल दिया और कई परिवर्तनों को आपस में जोड़ दिया। आठ अगस्त 1942 को बंबई के गोवालिया टैंक मैदान पर अखिल भारतीय काँग्रेस महासमिति ने वह प्रस्ताव पारित किया थाजिसे 'भारत छोड़ोप्रस्ताव कहा गया। सन् 1885 से राष्ट्रीय काँग्रेस अनेक प्रस्ताव स्वीकार करती रही थी और ऐसा भी नहीं था कि इन प्रस्तावों के कोई परिणाम नहीं निकलते थे। लेकिन 'भारतछोड़ोप्रस्ताव एक ऐसा प्रस्ताव था जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक विशिष्‍ट मोड़ दियाइस प्रस्ताव ने तो जैसे सारा राजनीतिक माहौल ही बदल डाला। सारे देश में एक अभूतपूर्व उत्साह की लहर दौड़ गई। लेकिन उस उत्साह को राष्‍ट्रीय विस्फोट में बदल दिया उस रात राष्‍ट्र के प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी ने। सारा देश मानो हिल गया। यदि सरकार उक्त कदम न उठाती तो क्या हाल होतायह एक अन्तहीन बहस का विषय हो सकता है। लेकिन दमन के आधार पर यहाँ जमी हुई विदेशी सरकार और कोई तरीका जानती भी तो नहीं थी। तर्कसंगत अनुमान तो यही हो सकता है कि उक्त प्रस्ताव के फलस्वरूप एक विराट जन-आंदोलन उठ खड़ा होता और सरकार को देर-सबेर दमन-चक्र चलाना ही पड़ता। अगस्त, 1942 को जिस क्रांति का सूत्रपात हुआउसने असंदिग्ध रूप से यह जाहिर कर दिया कि अँग्रेजी हुकूमत टिक नहीं सकती। 

अगस्त, 1942 की क्रांति से क्या-क्या हुआकहाँ-कहाँ हुआ इसे दोहराना अनावश्‍यक है। लेकिन समूचे देश ने करवट बदली थी। और उसका प्रमाण चाहिए ही हो तोस्वयं सरकार द्वारा प्रकाशित एक रपट है। यह रपट बयालीस के संघर्ष के बारे में हैजिसे टॉटेन हॅम रपट भी कहते है। यह रपटजैसी कि सहज ही अपेक्षा की जा सकती हैसरासर एकतरफा है और तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश कर‍ती है। क्योंकि इसका मकसद वास्तविकता को जाहिर करना नहीं था। मकसद था काँग्रेस को बदनाम करना। फिर भी यदि हमने इसका जिक्र किया है तो इस मकसद से कि इस रपट से यह प्रकट होता है कि देश के हर भाग में भारत छोड़ो की भावना थी। दरअसल सन् 1942 की क्रांति पिछले सत्तावन वर्ष से राष्‍ट्रीय काँग्रेस जो आंदोलन चला रही थीउसका उफान था। इस उफान ने अँग्रेजों की आँखें खोल दी। इस उफान की पृष्ठभूमि में लोकमान्य तिलक और उनके बादमहात्मा गाँधी ने जो व्यापक जन-जागृति उत्पन्न की थीजो राष्ट्रीय चेतना जगाई थीवह थी। लिहाजासन बयालीस के सिर्फ पाँच साल बाद ही भारत स्वतंत्र हो गया। निश्चय ही इसके साथ विभाजन की ह्रदय विदारक त्रासदी भी जुड़ी थीफिर भी यह तथ्य तो स्पष्ट है ही कि 'भारत छोड़ोआंदोलन ने अँग्रेजों के समक्ष स्पष्ट कर दिया था कि उनकी हुकूमत चल नहीं सकती। एक राष्ट्र के रूप में भारत के कुछ-कुछ समस्याग्रस्त और उथल-पुथल  भरे इतिहास को देखते हुए इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने कहा था ‘‘जब तक संविधान में इतने संशोधन न हों कि यह अपनी पहचान ही खो देचुनाव जब तक नियमित और निष्पक्ष होते रहेंधर्मनिरपेक्षता का विचार व्यापक अर्थों में बरकरार रहेअपनी पसंद की भाषा में लोग लिख और बोल पाएंजब तक एक समन्वित बाजार मौजूद हैसामान्यतः असरदार सिविल सर्विस और सेना है और जब तक हिन्दी फिल्में देखी ज़ा रही हैं व उनके गाने गाए जा रहे हैंभारत का अस्तित्व बरकरार रहेगा।’’ देश-विदेश के कई टिप्पणीकार भारत की दुर्गति की जो आशंका जताते रहे हैउसके विपरीत यह बयान कहीं उम्मीदभरा है। समय पाठशाला है जहां हम सीखते हैंसमय वह आग है जिसमें हम निखरते हैं। हमारा अतीत हमारे वर्तमान को प्रदर्षित करता है और वर्तमान हमें दिखाता है कि हमारे पैरों के नीचे की जमीन कहां खिसक रही है। दुनिया जब इस देश के भविष्य के बारे में बात कर रही हैउस समय भारत अपने आप से तर्क करते रहने के लिए अपने समृद्ध भंडार से शक्ति और सामथर्य ले सकता है। भारत का भूतकाल उसके वर्तमान को आकार दे रहा है। पचास वर्ष पूर्व के उस तेजस्वी आंदोलन में जाने कितनों ने अपना सर्वस्व होम दिया था। तरह-तरह की यातनाएँ झेली थीं। उन सबके प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करना हम सबका कर्तव्य है। साथ ही यह भी कि उन तमाम ज्ञात-अज्ञात शहीदों की आँखों में जिस स्वतंत्रभारत के सपने थे उनकी याद कर उन्हें साकार बनाने के प्रति स्वयं को पुन: प्रतिबद्ध करने का भी यह अवसर है। तभी हमारा देशहमारा जनतंत्र और हमारी स्वतंत्रता अक्षुण्ण रह सकती है।  लिखते वक्त पता नहीं क्यूं हाथ कांप रहे है। शायद खुद से ही कुछ सवाल होंगे लेकिन अब उन सवालों के जवाब आप ही मुझे दे सकते हैं

Comments
Add New Search
Zenith Watches Discount     |120.36.33.xxx |2010-06-28 02:24:00
79983369175689 merely hAppening attendance are a quantity of improved-found
subtles of Breguet Seiko Watches For Sale watches Replica Watches concerning.these watches Replica Watches Sale are as of this confinement beyond compare in the company of the aim of a
plot of civilization like them. the distort in mood is a unadorned
barrier so as to be capable of surround every one hour, three period
next to two strokes. Breguet Copy Movado Watch watches Watches Wholesale summon up a tall also sly on loosing time. A ambition to get off this nook
in the direction of two hours. this unknown spread of the
elliptical idea, extracted from the businessman Breguet Replica Rado Watches , was premeditated specifically on behalf of women clientele positive
combines panache with the automation of your way boon the loveliness
of bustle completely engraved next garlanded by foot. i suppose you
shoul...
Write comment
Name:
Email:
 
Website:
Title:
UBBCode:
[b] [i] [u] [url] [quote] [code] [img] 
 
 
:angry::0:confused::cheer:B):evil::silly::dry::lol::kiss::D:pinch:
:(:shock::X:side::):P:unsure::woohoo::huh::whistle:;):s
:!::?::idea::arrow:
 

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Google Search
पथिक संख्या
mod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_counter
mod_vvisit_counterआज22
mod_vvisit_counterकल65
mod_vvisit_counterइस सप्ताह288
mod_vvisit_counterइस माह1813
mod_vvisit_counterकुल28105
Breaking News
बोनसाई

बोनसाई
 
पिता ने
वषों नाईट शिफ्ट करके
बनाये थे पैसे
और ली थी एक कट्ठा जमीन,
पिता जाते थे - दौरे पर
बचाते थे पैसे
खरीदते थे सीमेंट, छड़, ईंट......
पिता ने कर्ज लिए थे ,
ऑफिस से
सवारी और घर अग्रिम के खाते में
फिर खडी की थी दीवारें,
पिता ने
बेच दिए थे माँ के गहने
माँ हो गई थी क्षत-विक्षत
इस प्रकार ढली थी छत,
पिता
बैठे हैं उसी घर के बाहर
जिनके लिए कोई भी कमरा
खाली नहीं है,
पिता सोते हैं ओसारे में
चरमराती चारपाई पर
पीते हैं बीडियां
बकते हैं गालियाँ
छिडचिडे हो गए हैं इन दिनों
माँ भी नहीं रही अब
खडी हो गई है दीवारें कमरों के बिच
बेटे सिर झुकाए
अपने-अपने हिस्से में प्रवेश करते
आज बडकी/मझली /संझली
कोई न कोई
दो रोटी दे ही देंगी पिता को
कल ही तो उसने दी थी
आज फिर ....ना बाबा ना .....
मेरे भी तो.....
घर नहीं रह गया पिता का
पिता नहीं रह गए बेटों के
कितनी तेजी से बदल गया सब कुछ
इसी जीवन यात्रा में....
ताड़ के रिश्ते तले
बोनसाई हो गया पिता


"विजय रंजन"